सहारनपुर, जनवरी 25 -- सहारनपुर। जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। सरकारी कार्यालयों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिससे शाम होते ही कार्यालय जगमगाने लगे। घंटाघर क्षेत्र में भी विशेष सजावट की गई, जहां आकर्षक रंगीन लाइटें लगाकर शहर की शोभा बढ़ाई गई है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा, यहां भव्य परेड के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। परेड में पुलिस के जवान अनुशासन और एकरूपता का प्रदर्शन करेंगे, वहीं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भरेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन ...