नई दिल्ली, जनवरी 26 -- नई दिल्ली, वसं.। गणतंत्र दिवस पर जेल में बंद पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश में 'गण' की आवाज को लगातार दबाया जा रहा है। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे सोनम वांगचुक चार महीने से जेल में हैं। उन्होंने न्यायालय से इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है। आप ने कहा कि गांधीवादी तरीके से लद्दाख को बचाने की लड़ाई लड़ रहे सोनम वांगचुक की आवाज को दबाया जा रहा है। केंद्र सरकार भले इसे सुरक्षा का मामला बता रही है, लेकिन देश के लोगों को पता है कि सोनम वांगचुक के सवालों से सरकार असहज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.