जमशेदपुर, मार्च 20 -- साकची स्वर्णरेखा घाट पर 21 मार्च को होगा विसर्जन मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने की तैयारियांजमशेदपुर। संवाददातामारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की ओर से गणगौर महोत्सव की आयोजन की तैयारियां धूमधाम से की जा रही हैं। 21 मार्च की शाम 4 बजे सामूहिक गणगौर विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन साकची स्वर्णरेखा नदी में किया गया।मारवाड़ी समाज की महिलाएं सामूहिक गणगौर विर्सजन करेंगी। गणगौर पर्व मारवाड़ी समाज का प्रमुख त्योहारों लोक पर्व में से एक है। गणगौर पूजा हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को होती है। इस दिन कुंवारी कन्या और सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं। माता पार्वती और साथ भगवान शिव की पूजा करती हैं। होली के दूसरे दिन से 16 दिन तक गणगौर पर्व चलता है, जिसका समापन गणगौर विसर्जन के साथ होता है। सम्मेलन के कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने बत...