अररिया, मार्च 15 -- फारबिसगंज ,एक संवाददाता। मनवांछित वर पाने व सदा सुहागन रहने के उद्देश्य से महिलाओं का महापर्व गणगौर महोत्सव माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सामुहिक रूप से शनिवार को स्थानीय मेला रोड़ स्थित संस्था की अध्यक्षा संगीता बाहेती के आवासीय परिसर में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज की महिलाएं, युवतियां सहित अन्य समाज की महिलाएं उपस्थित होकर जमकर धमाल मचाया। महोत्सव में सलाहकार कौशल सोमानी की अगुवाई में महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक भजन-गीत प्रस्तुत कर उपस्थित युवतियों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व महिलाओ ने गणगौर महोत्सव पर भव्य दरवार सजाया। पूजा-अर्चना के उपरांत महा प्रसाद का भोग लगाया गया। इस मौके पर माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता बाहेती, सचिव शशि सारड़ा, सलाहकार कौशल सौमानी ने बताया की...