नई दिल्ली, मार्च 9 -- गणगौर राजस्थान के मुख्य त्योहारों में से एक है। ये बेहद खूबसूरत त्योहार है। जिसमें खास तौर से ईसर जी यानी भगवान शिव और गौरा जी यानी माता पार्वती के प्रेम और गृहस्थ जीवन को समर्पित है। इस दौरान सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। तो वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने की कामना के साथ पूजा करती हैं। इस पूजा में घेवर जरूर बनाया जाता है। आप भी गणगौर पूजा करती हैं तो घेवर घर पर बनाने का तरीका सीखें। यहां सीखिए घेवर की रेसिपी- यह भी पढ़ें- बिना तेल के बन जाएगी टेस्टी पालक पत्ता चाट, ये है एयर फ्रायर वाली रेसिपीघेवर बनाने के लिए सामग्री घेवर बनाने के लिए आपको चाहिए दो कप मैदा, एक कप घी, ठंडा दूध, बर्फ के टुकड़े, ठंडा पानी, नींबू का रस, घी या तेल, दो कप चीनी और एक कप पानीघेवर बनाने...