नई दिल्ली, मार्च 21 -- गणगौर बहुत ही खूबसूरत त्योहार है जो शादीशुदा महिलाएं अखंड सौभाग्य, सुखद वैवाहिक जीवन के लिए इस पूजा को करती हैं और अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की कामना करते हुए इस पूजा को करती हैं। गणगौर का आखिरी दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया को हाता है। 16 या 18 दिन की गणगौर पूजन के बाद आज यानी 21 मार्च को गणगौर का आखिरी दिन है। इस दिन सभी महिलाएं गणगौर की अच्छे से पूजा करती हैं और शाम के समय सूरज ढलने से पहले विदा कर दिया जाता है यानी विसर्जित कर दिया जाता है। गणगौर की पूजा के समय पर ईसर गणगौर को पानी पिलाया जाता है। इस दौरान सभी महिलाएं अपने पति का नाम मजेदार तरीके से दोहे बोलकर लेती हैं। यहां देखिए गणगौर के एकदम नए दोहे।इन दोहों को कहते समय पिया जी की जगह अपने पति का नाम लें यह भी पढ़ें- गणगौर पूजा में मजेदार तरीके से लिया जाता...