कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। गौड़ ब्राह्मण युवा मंडल द्वारा गणगौर (शिव-पार्वती जी) की शोभायात्रा शनिवार को निकाली गई। चावल मंडी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर से धूमधाम से निकाली गई यात्रा पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा कमला टावर, फीलखाना, राणी सती मंदिर, सिरकी मोहाल होते हुए घुमनी बाजार स्थित प्राचीन गणगौर कुएं पर हर्षोल्लास संग पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंडित आनंद गौड़, अदिति गौड़, विमला गौड़, चेतना, नीलम, कुसुम, निकी, नंदनी, श्रेया व अन्य भक्तगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.