एटा, मई 9 -- गांव गढ़िया यादगारपुर में अवैध खनन पर तहसीलदार ने कार्रवाई की। देर रात गांव में पहुंचकर ट्रैक्टर, रीपर मशीन को पकड़ा। अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि शुक्रवार रात को ब्लाक सकीट के गांव गढिया यादगारपुर में अवैध खनन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम के साथ गांव में पहुंचे। गांव में मिट्टी का अवैध खनन होता मिला। कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ा साथ ही रीपर मशीन को भी जब्त किया है। तहसीलदार को देख अवैध खनन माफिया मौके से भाग गए। बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। डीएम के आदेश पर अवैध खनन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.