गढ़ रोड की आधा दर्जन कॉलोनियों में बिजली गुल होने से मचा हाहाकार
मेरठ, अप्रैल 24 -- शुक्रवार को गढ़ रोड की आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों को घंटों बिजली नहीं मिल सकी। इसके चलते लोग गर्मी से बिलबिलाते रहे। लोगों के इंवर्टर भी फेल हो गए। सुबह और शाम को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। लोगों ने बताया कि वे बिजलीघर से लेकर अधिकारियों को फोन करते रहे लेकिन राहत नहीं मिल सकी। गढ़ रोड स्थित भोपाल विहार के लोगों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे बिजली गुल हुई थी जो सुबह तक नहीं आ सकी। इंवर्टर भी ठप हो गए और सुबह पीने का पानी भी नहीं मिल सका। वहीं जयभीम नगर, प्रवेश विहार, कमला विहार, उत्तराखंड कॉलोनी, प्रताप विहार, संजय विहार, गेसूपुर आदि में भी छह घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप रही। यह भी पढ़ें- मड़वन : आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली लोग बिना बिजली के गर्मी में बेहाल हो गए। पीने का पानी भी नहीं मिल सका। कॉलोनीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.