मेरठ, अप्रैल 1 -- गढ़ रोड स्थित वैशाली, जनता कालोनी और उसके आसपास के इलाके, जयभीम नगर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। हालांकि जयभीमनगर में पानी की टंकी से सप्लाई की व्यवस्था कीजा रही है। वहीं स्थानीय निवासियों को दैनिक कार्यों के लिए बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। नगर निगम का कहना है कि गढ़ रोड में सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण कार्य के कारण दिक्कत हो रही है। गुरुवार को चेक कराया जाएगा। गढ़ रोड पर मुख्य पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क खुदाई या तकनीकी खराबी की वजह से लाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, जबकि घरों के नल सूखे पड़े हैं। उधर,जयभीम नगर के लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है। बुधवार को मरम्मत के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.