हापुड़, दिसम्बर 10 -- नगर क्षेत्र में जगह-जगह बिना नियमों के लगाए गए होर्डिंग और फ्लेक्स अब लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। रविवार की रात ऐसी ही लापरवाही एक हादसे का कारण बनी, जब साइन बोर्ड पर लटका एक विज्ञापन बोर्ड अचानक बाइक सवार युवकों पर गिर पड़ा। हादसे में अमरोहा से मेरठ जा रहे दो युवक घायल हो गए। दीपक और कपिल रविवार रात को अमरोहा से मेरठ के लिए जा रहे थे। जैसे ही गढ़ में आंबेडकर पार्क के पास पहुंचे तो अचानक से साइन बोर्ड पर उनके ऊपर गिर गया। दोनों के सिर और हाथों में चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार कराने के बाद दोनों बिना किसी कार्रवाई के अपने गंतव्य को लौट गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नगर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गढ़ में स्याना रोड, मेरठ रोड, कोतव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.