सीवान, मार्च 28 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के बलिया के मां गढ़ देवी राजकीय मेला महोत्सव में कला संस्कृति एवं युवा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन नमूना पेश कर शमा बांध दिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी कला की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक पूरी रात झूमते रहे। कलाकारों का जादू इस कदर सर चढ़कर बोला कि विधि सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कलाकारों को प्रोत्साहित करने को ले आयोजन स्थल पर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शिल्पी राज के भोजपुरी भजन से हुई। शिल्पी राज ने मां गढ़ देवी की महिमा का वर्णन करते हुए भजन सुनाकर खूब जयकारे लगवाएं। अगली कड़ी में विजय चौहान ने गढ़ देवी मां के महिमा का बखान करते हुए राजा जी खाजनवा दे द ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.