गढ़ डिपो में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित
हापुड़, मई 16 -- गढ़मुक्तेश्वर/संवाददाता। डिपो कार्यशाला में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें फायर ब्रिगेड टीम ने डिपो कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के उपायों का प्रशिक्षण दिया।शुक्रवार को रोडवेज डिपो में फायर ब्रिगेड की ओर से उत्तम राणा और आर.एस. तोमर ने कर्मचारियों को आग बुझाने के उपकरणों के प्रयोग, आपात स्थिति में सतर्कता बरतने तथा समय रहते आग पर काबू पाने के तरीकों की जानकारी दी। भीषण गर्मी को देखते हुए डिपो परिसर में संभावित आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया।मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षा उपाय अपनाकर फायर ब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.