गढ़ के बेटे नितिन ने अज़रबैजान में जीता इंटरनेशनल कांस्य पदक
हापुड़, अगस्त 26 -- नगर के शाहपुर रोड स्थित देव आदित्य मेमोरियल जूडो एकेडमी के होनहार खिलाड़ी नितिन कुमार, निवासी करीमपुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अज़रबैजान के बाकू सिटी में आयोजित सीनियर कजाक कुरास वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत, उत्तर प्रदेश और जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। 21 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक अज़रबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित इस प्रतिष्ठित विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे नितिन कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। विशेष उपलब्धि यह रही कि नितिन कुमार ने इस चैंपियनशिप में भारत के लिए एकमात्र पदक हासिल किया।देव आदित्य मेमोरियल जूडो एकेडमी के निदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.