हापुड़, अक्टूबर 26 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार दोपहर गढ़मुक्तेश्वर में लग रहे कार्तिक मेले पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए अमरोहा और हापुड़ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गढ़ में कार्तिक मेले के साथ गंगा के दूसरी ओर अमरोहा में तिगरी मेला लगता है। दोनों मेलों को एक करने की योजना बनाई जाए, ताकि मेले को और भव्य बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने मेला स्थल पर सर्वप्रथम गंगा में दूध चढ़ाया और पूजा अर्चना की। इसके बाद घाट और सदर बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब डेढ घंटे तक मुख्यमंत्री मेला स्थल पर रहे। कार्तिक मेले में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सेक्टर व्यवस्था, ट्रैफिक और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम की जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.