गोड्डा, मई 9 -- महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड अंतर्गत गढ़ी और नरैनी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव हो जाता है, जिससे गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक और साइकिल चालक आए दिन सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं छोटे चारपहिया वाहन भी सड़क की खराब स्थिति के कारण धीरे-धीरे चलने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों...