लखीसराय, मई 6 -- लखीसराय। टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर गांव में बुधवार को युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान किशुन ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र राजेश ठाकुर के रूप में हुई है। पीड़ित ने मारपीट का आरोप स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...