बांका, अप्रैल 12 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी मोहनपुर निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता व समाजसेवी पंकज कुमार सिंह (52) का निधन शनिवार को हृदयगति रुकने से पटना के एक निजी अस्पताल में हो गया। उनके निधन की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व भागलपुर में एक निजी अस्पताल में हर्ट का सर्जरी हुआ। दूसरे दिन हालत गंभीर होने पर पटना रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचते ही इलाज के दौरान अचानक दम तोड़ दिया। बताया कि अंत्येष्ठि रविवार को अजगैबीनाथ धाम में होगा। जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी द्वारा शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने का काम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.