बांका, मई 10 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। गढ़ी मोहनपुर खेल मैदान पर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती के शुभ अवसर पर क्षेत्र वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार की शाम इस अवसर पर बांका, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा, मधेपुरा , पुर्णिया, जमुई सहित अन्य जिलों के समाजसेवी एवं राजनीतिक दलों के महारथियों की जनसैलाब उमड़ देखने लायक थी। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांगकार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसकेपी विद्या बिहार के निदेशक रणविजय सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप की अष्टधातु की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। शिक्षाविद चौहान पब्लिक स्कूल के निदेशक सह राजद नेता संजय चौहान ने बताया कि महाराणा शौर्य, साहस और वीरता के प्रतीक हैं। महाराणा ने कभी जात - पात का भेद - भाव नहीं किया। उन्होंने सभी...