लखीसराय, मार्च 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी बिशनपुर के पास एनएच पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कजरा थाना क्षेत्र के उरैन गांव निवासी कन्हैया महतो के 21 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि संदीप कुमार टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। वह किसी जरूरी कार्य से लखीसराय बाजार आया था और काम पूरा कर बाइक से वापस अपने गांव उरैन लौट रहा था। इसी दौरान गढ़ी बिशनपुर के पास सामने से आ रही एक सीएनजी ऑटो से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया गया कि सीएनजी ऑटो सूर्यगढ़ा की ओर से आ रही थी, जबकि संदीप लखीसराय से कजरा की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लखी...