देहरादून, दिसम्बर 1 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ गढ़ी कैंट स्थित कैनाल रोड-टपकेश्वर मार्ग एवं डाकरा बाजार क्षेत्र में सड़क मार्ग के सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य को लेकर समीक्षा बैठक में चिन्हित अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क पर किए गए सभी चिन्हित अतिक्रमणों को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया जाए और इसके उपरांत ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण करने को भी कहा, ताकि कार्यवाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.