शाहजहांपुर, मार्च 8 -- क्षेत्र के कस्बा गढ़िया रंगीन में रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव विलगरी निवासी रंजीत रविवार शाम करीब 5:30 बजे बाइक से मौहटिया की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गढ़िया रंगीन स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे खिरिया रतन निवासी राहुल की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...