गढ़ा-लालपुर कॉरिडोर में किसानों को मिलेगा मुफ्त गन्ना बीज
पीलीभीत, अप्रैल 17 -- पीलीभीत। टाइगर रिजर्व और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संयुक्त प्रयासों से गढ़ा-लालपुर कॉरिडोर क्षेत्र में किसानों को सशक्त बनाने की पहल तेज हुई है। गुरुवार को लालपुर, विधिपुर व दंगड़ी गांवों में गन्ना बीज वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को निशुल्क बीज देने के साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती की जानकारी दी गई। वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि 1200 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य है, जिसमें 160 क्विंटल वितरित हो चुका है। कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका ने उन्नत खेती के तरीके बताए। कार्यक्रम में वन विभाग व किसानों की सहभागिता रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.