फतेहपुर, अप्रैल 22 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर लगी आग ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जनानतारा मजरे गढ़ा गांव में वीरेन्द्र निषाद के घर में दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही खेतों में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज और पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। बुधवार को ही कालका डेरा और अहमदगंज तिहार गांव के बीच जंगल में भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी और बस्ती की ओर बढ़ती लपटों को देख लोगों की धड़कनें बढ़ गईं। यह भी पढ़ें- आग की चपेट में आने से दो युवक झुलसे ग्रामीणों ने अपने सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.