गढ़ा कासदा में बुखार से चौथे बच्चे की मौत, गांव में दहशत
इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- चकरनगर। गांव गढ़ा कासदा में बुखार से 11 वर्षीय छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। 15 दिन के अंदर बुखार से यह चौथी मौत है। गांव गढ़ा कासदा व पुरा मल्हान में करीब 50 बच्चे बीमार बताए जा रहे हैं। शनिवार को साक्षी पुत्री मुकेश कुमार निषाद की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह एक सप्ताह से बीमार थी। शुक्रवार को वह जिला अस्पताल में भर्ती थी। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात की थी और स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट ली थी। उन्होंने साक्षी के इलाज के लिए सीएमओ को निर्देश भी दिए थे। परिजन शुक्रवार शाम उसे घर ले आए। रात में तबीयत बिगड़ने पर शनिवार सुबह सीएचसी चकरनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉ. महेश पाल ने जिला अस्पताल रेफर किया, जहां से उसे सैफई रेफर किया गया, लेकिन सैफई प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.