पीलीभीत, फरवरी 27 -- गढ़ा कलां गौशाला में निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने से नाराज विहिप कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें गौशाला की जांच सक्षम अधिकारी से कराकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। 15 दिन में जांच के बाद कार्रवाई न किए जाने पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव गढ़ा कलां की गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान गौशाला के बाहर गोवंश पशुओं के शवों को कम गहराई में दफनाने और अवशेष बिखरे पड़े मिलने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की थी। इस दौरान प्रधान पुत्र ने उनके साथ अभद्रता भी की। शुक्रवार को इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को ज्ञाप...