बेगुसराय, मार्च 15 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के गढ़हरा स्थित ऑफिसर कॉलोनी और रेलवे मार्केट क्षेत्र इन दिनों अव्यवस्था का शिकार है। कभी रोशनी से जगमगाने वाली यहां की अधिकतर रेलवे कॉलोनी शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती है। स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण न केवल कॉलोनी में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस कॉलोनी में रेलवे के डॉक्टर और कई वरिष्ठ रेलकर्मियों का आवास है, वहां की स्थिति भी नारकीय बनी हुई है। रेलवे मार्केट जाने का एकमात्र मुख्य रास्ता होने के कारण यहां रेलकर्मियों और आम नागरिकों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। लेकिन, अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब रहने से लोग शाम होते ही इस मार्ग से गुजरने में कतराने लगे हैं। स्थानीय रेलवे मार्केट के ...