बेगुसराय, अप्रैल 24 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड अंतर्गत गढ़हरा की दो पंचायत क्षेत्र मिलाकर एक भी हाई स्कूल नहीं होने पर समाज सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर पटना में राज्यपाल निवास के मुख्य द्वार पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की प्रतिमा के नीचे आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। इसकी लिखित निबंधित सूचना समिति अध्यक्ष श्री वर्मा ने राज्यपाल के साथ ही मुख्य सचिव,शिक्षा सचिव, शिक्षा मंत्री व जिलाधिकारी को दी है। श्री वर्मा ने बताया कि यहां हाई स्कूल नहीं रहने के कारण अनुमंडल बदर कर बच्चों को दूर नवम से पढ़ने की विवशता है। करीब 5साल से संघर्षरत समिति को शिक्षा विभाग के द्वारा केवल आश्वासन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से अनेक याचना पत्र, पांच सत्याग्रह आंदोल...