गढ़हरा में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
बेगुसराय, मई 16 -- गढहरा(बरौनी)। रेलवे कॉलोनी में अवैध रूप से रहकर सूखा नशा का व्यापार करने वालों पर गढ़हरा थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि शनिवार को सत्तन सिंह के 31 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार राय को पुलिस ने राजवाड़ा से गिरफ्तार किया है। वह लोको कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 205 में रहता है। राजवाड़ा में उसे 10.89 ग्राम स्मैक के साथ हिरासत में लिया गया। उसके पास से दो मोबाइल भी जब्त किया गया है। इससे कई सुराग सामने आ सकता है। बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.