बेगुसराय, जनवरी 30 -- गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में शत चंडी महायज्ञ एवं भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी जारी है। संयोजक महंत चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 1 फरवरी, 2026 को ध्वजारोहण एवं भव्य नगर भ्रमण कार्यक्रम है। इसमें वृंदावन से प्रेमाचार्य पीतांबर जी महाराज पधार रहे हैं। इसके बाद 19 मार्च को कलश शोभायात्रा एवं 9 दिवसीय चैती नवरात्रा भागवत कथा आरंभ होगा। आचार्य दिनेश मिश्र, गोपीनाथ साह, चंद्रचूड़ साह, अमरेश सिन्हा, मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, अनिल सिंह, भासो कुंवर, परमानंद राय, संजीव सिंह, लाल बाबू राय, हीरा राय, पप्पू सिंह, रामायण सिंह आदि कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.