गढ़हरा में मोहर्रम जुलूस निकालने का हुआ रूट निर्धारण
बेगुसराय, जून 23 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा थाना परिसर में सोमवार की शाम मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने मोहर्रम पर्व शांति सौहार्द के साथ मनाने,जुलूस का रूट निर्धारण,लाइसेंस लेने,आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग न करने आदि पर चर्चा किया। उन्होंने समिति सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद हुए। मो. सरफराज, रणधीर कुमार साह, प्रमोद सिंह, मो. जफर आलम, वार्ड पार्षद चंदन कुमार, चंद्रचूड़ साह, ताबिश महबूब, मो. सादाब, राकेश सिन्हा, ब्रिज भूषण सहनी, प्रमोद चौधरी, मो. यूसुफ,मो. नासिर रजा आदि थे। यह भी पढ़ें- गढ़हरा में मोहर्रम जुलूस निकालने का हुआ रूट निर्धारण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.