बेगुसराय, फरवरी 1 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। शत चंडी महायज्ञ एवं भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गढ़हरा राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। शोभायात्रा गढ़हरा, रेलवे कॉलोनी, बारो समेत कई जगहों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। इस अनुष्ठान में विधायक रजनीश कुमार, बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस मौके पर वृंदावन से पधारे प्रेमाचार्य पीतांबरजी महाराज ने मंदिर परिसर में ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी की। संयोजक महंत चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि 19 मार्च को कलश शोभायात्रा एवं 9 दिवसीय चैती नवरात्र में भागवत कथा आरंभ होगी। मौके पर आचार्य दिनेश मिश्र, चंद्रचूड़ साह, अमरेश सिन्हा, मुक्तेश्वर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.