बेगुसराय, मार्च 19 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड के गढ़हरा स्थित राधाकृष्ण मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर में गुरुवार को नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। घोड़ा, रथ व गाजे-बाजे के साथ सिमरिया धाम गंगा नदी से लाए गए पावन जल कलश में लेकर 1100 कन्याओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इस मौके पर वृंदावन से आए प्रेमाचार्य पीतांबर जी महाराज सहित अन्य आचार्य भी रथ पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए। कई जगहों पर कलश शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया। यह शोभायात्रा ग्रामीण बैंक गढ़हरा से रेलवे कॉलोनी के रास्ते रेलवे मार्केट होते हुए कील ढाला से पुनः महायज्ञ स्थल पर पहुंचा। मौके पर उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, संयोजक महंत चंद्रशेखर सिंह, आचार्य धनंजय मिश्र, अमरेश सिन्हा, मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.