बेगुसराय, फरवरी 17 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड अंतर्गत गढ़हरा में एक भी हाई स्कूल नहीं होने के मामले में चरणबद्ध आंदोलन करने की पुनः घोषणा समाज सेवा संघर्ष समिति, गढ़हरा के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा ने की है। श्री वर्मा ने बताया कि 27 फरवरी से गढ़हरा क्षेत्र में मध्य विद्यालय बारो के द्वार पर अनशन आरंभ किया जाएगा। इसकी सूचना पीएम, सीएम, डीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निबंधित डाक से भेजी गई है। उन्होंने बताया कि पांच साल से आंदोलन जारी है। बीते दिनों हुए धरना, प्रदर्शन और अनशन व सत्याग्रह को डीईओ और बीईओ ने यह कहकर खत्म कराया था कि नए शैक्षणिक सत्र में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला को उच्च माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड करने की दिशा में निश्चित रूप से पहल की जाएगी। इसके लिए तेघड़ा विधायक रजनी...