गढ़हरा में अतिक्रमण से आमजन परेशान, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
बेगुसराय, मई 23 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड अंतर्गत नगर क्षेत्र गढ़हरा के पुरानी बाजार में अतिक्रमण से आमजन परेशान हैं। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। इसके चलते गढ़हरा पुराना बाजार में 24 फीट चौड़ी सड़क की जमीन है परन्तु लोगों ने छज्जा, एस्बेस्टस, सीढ़ी आदि सड़क पर ही बनाकर सड़क को संकीर्ण कर दिया है। अतिक्रमण के कारण आम आवाम को परेशानी हो ही रही है। खासकर रोगी वाहन गढ़हरा उपस्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहा है।
अतिक्रमण का प्रभाव शनिवार को बरौनी एनटीपीसी के स्वास्थ्य दल का वाहन अतिक्रमण के कारण स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंच पाया। अव्यवस्थित खड़े रहने वाले निजी वाहन हीं नहीं, दुकानदारों ने भी अपना सामान सड़क तक जमा रखा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.