गढ़हरा थाना के पुलिस भी योगासन प्रतियोगिता में लेंगे भाग
बेगुसराय, जून 8 -- गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों को योगासन का प्रशिक्षण दिया गया। यह एक सप्ताह तक जारी रहेगा। योगासन का प्रशिक्षण योगासन कोच सत्यराज ने दिया। सत्यराज ने कहा कि योगासन में पुलिसकर्मी भी मेडल लाकर पुरस्कार पाने के साथ प्रमोशन भी पाना सुनिश्चित कर सकते हैं। जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि योगासन प्रशिक्षण के एक सप्ताह उपरांत गढ़हरा के पुलिसकर्मी भी जिलास्तरीय योगासन चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। मौके पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र राम, पुअनि जाकिर रहमान, एसआई अनिल कुमार, एसआई राम कुमार मुखिया, पीपीसी अशोक कुमार, एसआई कंचन कुमार आदि योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन योगीराज ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.