बेगुसराय, अप्रैल 25 -- गढ़हरा(बरौनी)। रेलवे न्यू कॉलोनी में करीब तीन साल पूर्व बना चिल्ड्रेन पार्क जर्जर हो रहा है। इसकी देखरेख के प्रति विभाग उदासीन है। जब लोहा ग्रिल से घेरा किया हुआ सुसज्जित पार्क बना था तो स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। निर्माण के बाद पार्क में कुछ असामाजिक तत्वों का आवागमन शुरू हो गया जिस कारण अच्छे लोग वहां जाने से परहेज करने लगे। दूसरी ओर रेलवे श्रमिक पार्क भी वर्षों से जर्जर हालत में है। समाजसेवी रेल नेता कृष्णकांत, दिलीप कुमार प्रसाद, जीवानंद मिश्र, मुरारी कुमार, विमल कुमार, विकास चंद्र आदि ने विभाग से दोनों पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग की है ताकि महिलाओं व बच्चों के मनोरंजन व अन्य लोगों के सुबह-शाम की सैर के लिए अच्छा स्थल मिल सके। यह भी पढ़ें- नगर निगम शहर के पार्कों में सुधार कार्य कराएगा यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.