बेगुसराय, मई 6 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड अंतर्गत नगर क्षेत्र चकबल में चकबल क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को फ़ाइनल मैच का शुभारंभ बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने फीता काटकर किया। अमरपुर और गढ़हरा के बीच फाइनल क्रिकेट मैच के पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। वार्ड पार्षद पवन शर्मा ने सभी का स्वागत किया। रोमांचक मुकाबले में अमरपुर की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 91 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में गढ़हरा की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर ही 92 रन बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। अमरजीत कुमार, गौतम कुमार, विश्वेश्वर पासवान, जितेंद्र पासवान, रणजीत पासवान सहित खिलाड़ी अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार, सुमित कुमार, बिहार कुमार, विभीषण कुमार और जय प्रकाश आदि ने आ...