गढ़हरा उपडाकघर में बनेगा आधार कार्ड
बेगुसराय, मई 21 -- गढ़हरा(बरौनी)। रेलवे कॉलोनी गढ़हरा स्थित उप डाकघर को आधार कार्ड निर्माण कार्य सहित इससे संबंधित शुद्धिकरण कार्य करने की अनुमति मिल गई है। गुरुवार को डाकपाल मनीष कुमार ने बताया कि विभाग के द्वारा आधार कार्ड से जुड़े कार्य करने की अनुमति मिली है। इससे स्थानीय लोगों को कार्य निष्पादन में सुविधा होगी। वहीं, समाजसेवी गोपीनाथ साह, रंजीत साह, राजेंद्र राजन, मोहन राय आदि ने बताया कि अब लोगों को आधार कार्ड से जुड़े कार्य को लेकर दूर जाने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय डाकघर से ही हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.