बेगुसराय, अप्रैल 17 -- गढ़हरा(बरौनी)। पॉक्सो एक्ट के मामले में शुक्रवार को गढ़हरा थाना की पुलिस ने फरार नामजद अभियुक्त गढ़हरा वार्ड 18 निवासी मो. सदीक के पुत्र 39 वर्षीय अब्दुल रकीम को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राम ने बताया कि इसके खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। एक मार्च, 2026 को पीड़ित पक्ष के द्वारा इसके खिलाफ गढ़हरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...