बेगुसराय, मार्च 19 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा थाना क्षेत्र के गाछी टोला में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश में बुधवार की शाम जमकर विवाद हुआ। वार्ड 14 और वार्ड 17 से जुड़े दो गुट के युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान बदमाशों ने पिस्तौल से फायरिंग कर दहशत फैलायी। फायरिंग के दौरान घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी। सूचना पाकर गढ़हरा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले का जायजा लिया। इधर, थानाध्यक्ष योगेंद्र राम ने बताया कि वार्ड 14 निवासी अशोक पासवान के पुत्र रोनित कुमार ने दूसरे पक्ष वार्ड 17 के रहने वाले आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...