गढ़वा, मार्च 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड में अप्रैल महीने में प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गढ़वा में भी मतदाता सूची को अद्यतन और शुद्ध बनाने के उद्देश्य से जल्द ही बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अगले दस दिनों के भीतर प्रशिक्षण की तिथि घोषित कर दी जाएगी। उधर सदर एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि गढ़वा में लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य में मतदाताओं की मैपिंग और बूथवार आंकड़ों का अध्ययन किया जा रहा है। उसके तहत बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित आंकड़ों को अपडेट करने में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक स्तर पर मतदान केंद्रों के क्षेत्रफल, मतदाताओं की संख्या और नए आवासीय क्षेत्रों की जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.