गढ़वा स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
गढ़वा, अप्रैल 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जन कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद वीडी राम से मुलाकात कर जनहित से जुड़े कई मुद्दों का ध्यान आकृष्ट कराया। समिति की ओर से गढ़वा टाउन स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। समिति की ओर से गढ़वा स्टेशन से होकर अयोध्या, मथुरा, जगन्नाथ पुरी काशी विश्वनाथ वाराणसी के लिए ट्रेन परिचालन की मांग की। उसके अलावा गढ़वा स्टेशन पर जरूरत के हिसाब से लाइटिंग सहित अन्य सुविधा बहाल करने की मांग की। वहीं समिति की ओर से टंडवा मध्य विद्यालय और हनुमान मंदिर एनएच सड़क से फोरलेन बाइपास रोड को जोड़ने वाली टंडवा की मुख्य सड़क टंडवा-डुमरो रोड के चौड़ीकरण और पानी निकासी के अलावा टंडवा पुल से लेकर सेमर घाटे टंडवा श्मशान घाट तक सड़क बनाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में दिनेश कुमार, सुनील सोनी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.