गिरडीह, सितम्बर 25 -- गिरिडीह। गिरिडीह के उद्योग विशेषज्ञ राजीव सिंह को गढ़वा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में उद्योग विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कुलाधिपति दिनेश सिंह, कुलपति डॉ. एम के सिंह, वरिष्ठ शिक्षाविदों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की मौजूदगी में राजीव सिंह ने भी मंच से अपने विचार रखे। जिसमें उन्होंने बताया कि गढ़वा विवि की कृषि तकनीक से गिरिडीह के किसान जुड़ेंगे। दीक्षांत समारोह के बाद राजीव सिंह की विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों के साथ विशेष बैठक हुई। बैठक का मुख्य विषय विश्वविद्यालय में उपलब्ध कृषि अनुसंधान, तकनीकी ज्ञान और विशेषज्ञता को गिरिडीह के किसानों से जोड़ने की संभावनाओं को तलाशना रहा...