गढ़वा रोड जंक्शन पर ठंडे पेयजल का संकट, दो माह से खराब है पांचों वाटर कूलर
पलामू, जून 19 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। गढ़वा रोड जंक्शन के प्लेटफार्म एक एवं दो पर लगाए गए सभी पांच वाटर कूलर पिछले करीब दो माह से खराब हैं। इसके कारण प्रतिदिन हजारों यात्रियों को गर्मी में ठंडा पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। प्लेटफार्म संख्या एक पर तीन तथा प्लेटफार्म संख्या दो पर दो वाटर कूलर लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित ये मशीनें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, लेकिन अब तक इनके मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। नतीजतन यात्रियों को मजबूरन सामान्य पानी पीना पड़ रहा है या फिर बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।यात्रियों का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में रेलवे स्टेशन पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था नहीं होना गंभीर लापरवाही है। कई यात्रियों ने स्थानीय रेल प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.