गिरडीह, अक्टूबर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ (राष्ट्रीय) का राष्ट्रीय अधिवेशन 19 और 20 दिसंबर को गढ़वा में आयोजित होगा। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर रविवार को केंद्रीय, प्रांतीय और जिला पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें झारखंड, बिहार, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय और संचालन संगठन महामंत्री चंदन मिश्र ने किया। दीपक उपाध्याय ने कहा कि गढ़वा में होने वाला अधिवेशन ऐतिहासिक और समाज के भविष्य के लिए मार्गदर्शक साबित होगा। इसमें समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास को लेकर विभिन्न प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। अधिवेशन में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग, मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा...