गढ़वा, अप्रैल 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार नेतृत्व में शहर के विभिन्न होटलों में हाल ही में की गई औचक छापेमारी के दौरान जो तस्वीर सामने आई उसके बाद प्रशासनिक दृष्टिकोण से अब आगे इस व्यवसाय पर सख्ती की जा रही है। उसी क्रम में एसडीएम ने बताया कि सभी होटल और लॉज संचालकों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा है कि होटल और लॉज में अनैतिक गतिविधियों पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि होटल व्यवसाय बहुत ही जिम्मेदारी भरा कार्य है व्यवसाईयों की थोड़ी सी लापरवाही या लालच कभी भी विधि व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। इसलिए उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किया है कि वह नियमित तौर से इन होटल के प्रवेश रजिस्टरों के रिकॉर्ड एवं भौतिक रूप से मौजूद लोगों का औचक सत्यापन औ...