हजारीबाग, जनवरी 9 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि गढ़वा जिला में पत्रकार विकास कुमार साव के ऊपर एक दबंग के द्वारा मारपीट करने पर राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निंदा की। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी कि मांग की। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला उपाध्यक्ष अशोक साव ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ होने के नाते सच्चाई बताना उनका परम कर्तव्य है। ईमानदारी पूर्वक खबर चलाने वाले पत्रकार के साथ मारपीट करना व धमकी देना भारत देश में संविधान पर हमला करना या संविधान की हत्या के बराबर है। साव ने आगे कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। गढ़वा जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो तथा विकास कुमार साव सहित वहां के पत्रकार को सुरक्षा मुहैया कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न घट सके। नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.