गढ़वा में नाबालिक के साथ दुष्कर्म, आरोपी को भेजा गया जेल
गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। थानांतर्गत एक गांव में एक युवक और एक नाबालिक लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए दोनों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। घटना गुरुवार देर शाम की है। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर के पास बैठी हुई थी। उसी दौरान तिलदाग गांव निवासी वकील खान का पुत्र अनसुर खान ने बहला फुसलाकर अपने बाइक पर बैठाकर घर से कुछ दूर ले गया। जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसी दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा लिया। अंशुर से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उसने बताया कि अनसुर उसे शादी करने के लिए हमेशा कहता था लेकिन टालमटोल कर रहा था। पीड़िता के आवेदन के आधार गढ़वा पुलिस ने अनसुर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.