गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
गढ़वा, जून 14 -- रमना, प्रतिनिधि। आधार नामांकन और अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में जल्द आधार सेवा केंद्र खोला जाएगा। यूआईडीएआई के क्षेत्रीय महानिदेशक अखिलेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी सूचना के अनुसार राज्य के आठ जिलों में नए आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उनमें गढ़वा भी शामिल है।विदित हो कि बजट सत्र के दौरान क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा में जिला स्तर पर आधार सेवा केंद्र खोलने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि आधार कार्ड में सुधार अथवा अपडेट के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रांची जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधन की हानि होती है। आधार की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए जिला मुख्यालय में सेवा केंद्र स्थापित करना आवश्यक है। गढ़वा में आधार सेवा केंद्र खुलने की सूचना से लोगों में खुशी है। विधायक प्रतिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.